Skip to main content

जानिए, कैसे बनाएं वॉट्सऐप चैट का बैकअप

अब तक ईमेल का बैकअप रखने से काम चल जाता था लेकिन अब वॉट्सऐप पर भी कई ऐसी जानकारियां रहती हैं, जिनका बैकअप लेना बहुत जरूरी हो गया है। आइए जानते हैं कैसे लें वॉट्सऐप चैट का बैकअप:

ऐंड्रॉयड पर बैकअप
1. ऐप के मुख्य इंटरफेस पर दायीं तरफ ऊपर की ओर में तीन बिन्दु नज़र आ आएंगे। उन पर टैप करें।
2. इसके बाद सेटिंग्स में जाएं, फिर चैट्स एंड कॉल्स या चैट में जाएं। अब चैट बैकअप पर टैप करें। यहां आपको गूगल ड्राइव सेटअप करने का विकल्प मिलेगा। इसी पेज पर निचले हिस्से में गूगल ड्राइव सेटिंग्स नज़र आएंगी।
3. बैकअप टू गूगल ड्राइव पर टैप करें। यहां पर बैकअप का समय निर्धारित कर सकते हैं। आपको कभी नहीं, रोज, साप्ताहिक और मासिक जैसे विकल्प मिलेंगे। बेहतर रहेगा कि रोज का चुनें।
4. इसके बाद 'चूज़ एन अकाउंट' पर टैप करें। यहां पर आप तय कर सकते हैं कि किस जीमेल आईडी पर वॉट्सऐप का बैकअप बने।
5. पहला विकल्प उस मेल आईडी का मिलेगा जिसका इस्तेमाल ऐंड्रॉयड डिवाइस को इंस्टॉल करने के लिए किया गया है। अगर आप चाहें तो किसी दूसरी ईमेल आईडी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको ऐड अकाउंट पर टैप करना होगा। और दिखने वाले निर्देशों का पालन भी करना होगा।
6. अब आप यह तय कर सकते हैं कि आप बैकअप किस किस्म के इंटरनेट पर बनाना चाहेंगे। सिर्फ वाई-फाई पर, या वाई-फाई+सेल्युलर पर।
7. बैकअप सेटिंग्स में आपको विडियो का भी बैकअप बनाने का विकल्प मिलता है। आप Include Video पर क्लिक करके वॉट्सऐप पर आने वाले विडियो का भी बैकअप बना सकते हैं।

ध्यान रहे कि यहां पर बैकअप किया गया डेटा आपके गूगल ड्राइव अकाउंट में स्टोर होता रहता है। उसे ड्राइव क्लाइंट के तौर पर ब्राउज़ करके नहीं पढ़ा जा सकता। फोन पर इंटरनल बैकअप भी बनता है। आप पहले बैकअप पर टैप करके फोन की इंटरनल स्टोरेज में बैकअप रख सकते हैं। लेकिन फोन का डेटा डिलीट होते ही यह बैकअप भी डिलीट हो जाएगा।



iOS पर बैकअप

आईफोन पर वॉट्सऐप इस्तेमाल करने वाले यूज़र्स भी ऐसे ही बैकअप बना सकते हैं। आईओएस पर वॉट्सऐप खोलें। फिर सेटिंग्स में जाकर चैट सेटिंग्स में जाएं। यहां पर चैट बैकअप का विकल्प मिलेगा। यहां पर दिए गए विकल्पों में अपनी सुविधा अनुसार चुन सकते हैं। आईओएस में बैकअप बनाने की सुविधा आईक्लाउड पर होती है।


जब बदलें हैंडसेट
अगर अपने नए मोबाइल पर वॉट्सऐप इस्तेमाल करना चाहते हैं और उस पर भी पुरानी चैट देखना चाहते हैं तो इसके लिए वॉट्सऐप पर Restore का ऑप्शन मिलता है। ऐसा करते वक्त भी वॉट्सऐप आपसे पूछेगा कि आप वाई-फाई डेटा इस्तेमाल करना चाहते हैं या सेल्युलर। बेहतर होगा रिस्टोर वाई-फाई डेटा पर ही करें। ध्यान रहे कि आपको दूसरे ऐंड्रॉयड डिवाइस पर उसी गूगल अकाउंट से साइन इन करना होगा, जिस पर आपने वॉट्सऐप का बैकअप बनाया था।

Comments

Popular posts from this blog

नेपाल के पूर्व राजा ज्ञानेन्द्र बीर बिक्रम शाह: एक ऐतिहासिक एवं राजनीतिक विश्लेषण

परिचय नेपाल के अंतिम राजा ज्ञानेन्द्र बीर बिक्रम शाह (Gyanendra Bir Bikram Shah) नेपाल के इतिहास में एक महत्वपूर्ण व्यक्तित्व रहे हैं। वे शाह वंश के अंतिम शासक थे और उनके शासनकाल में नेपाल ने राजनीतिक अस्थिरता, लोकतांत्रिक आंदोलनों और अंततः राजशाही के पतन का दौर देखा। 2001 में नेपाल के तत्कालीन राजा बीरेन्द्र और उनके परिवार की नारायणहिटी राजमहल हत्याकांड में मृत्यु के बाद ज्ञानेन्द्र को पुनः गद्दी मिली, लेकिन 2008 में नेपाल को संघीय लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित किए जाने के बाद उन्हें गद्दी छोड़नी पड़ी। ज्ञानेन्द्र बीर बिक्रम शाह का जीवन परिचय पूरा नाम : ज्ञानेन्द्र बीर बिक्रम शाह देव जन्म : 7 जुलाई 1947, नारायणहिटी राजमहल, काठमांडू, नेपाल पिता : महेंद्र बीर बिक्रम शाह माता : रानी इन्द्रराज्य लक्ष्मी देवी शाह पत्नी : रानी कोमल राज्य लक्ष्मी देवी शाह संतान : पारस शाह (पुत्र), प्रेरणा शाह (पुत्री) शासनकाल : पहला कार्यकाल : 7 नवंबर 1950 – 7 जनवरी 1951 (संक्षिप्त अवधि) दूसरा कार्यकाल : 4 जून 2001 – 28 मई 2008 (नेपाल में राजशाही समाप्त होने तक) नेपाल की राजशाही और ज्ञानेन...

Excel Formulas in Hindi: Excel Formulas जिनके बारें में आपको निश्चित रूप से जानना चाहिए

  Excel Formulas in Hindi मुख्य रूप से एक स्प्रेडशीट प्रोग्राम के रूप में डिज़ाइन किया गया , Microsoft Excel बेहद पॉवरफुल और वर्सटाइल है। यह नंबर्स को कैल्‍यूलेट करता हैं , मैथ और इंजीनियरिंग के प्रॉब्‍लम को सॉल्‍व करता हैं। यह आपको एक ही पल में कॉलम के टोटल या एवरेज नंबर्स के लिए मदद करता हैं। इसके साथ ही आप कंपाउंड इंटरेस्‍ट और वेटेड एवरेज को गिन सकते हैं , आपके एडवरटाइजिंग कैंपेन के लिए सर्वोत्कृष्ट बजेट प्राप्त कर सकते हैं , शिपमेंट लागत को कम कर सकते हैं या अपने एम्प्लॉइज के लिए वर्क का शेड्यूल तैयार कर सकते हैं। यह सब काम करने के लिए आपको सेल में फ़ॉर्मूले एंटर करना होगा। मायक्रोसॉफ्ट एक्सेल में यह सब चीजें मैन्युअली करने में और अधिक समय बर्बाद न करें। एक्सेल फ़ार्मुले का उपयोग करने के कई तरीके हैं , ताकि आप Excel में खर्च किए जाने वाले समय की मात्रा कम कर सकें और अपने डेटा और रिपोर्ट की एक्यूरेसी बढ़ा सकें। Excel Formulas In Hi...

ऐसी कौन सी चीज है जो कितनी भी चले मगर कभी थकती नहीं?

  1. वह कौन सी चीज है जिसे आप अपने दायें हाथ में पकड़ सकते हैं लेकिन बायें में नहीं ? 2. वह क्या है , जिसमें बहुत सारे दिल होते हैं लेकिन कोई और अंग नहीं होता ? 3. आप खाली पेट कितने केले खा सकते हैं ? 4. वह कौन सी चीज है जो दरवाजे से गुजरती है लेकिन न कभी अंदर जाती है और न  कभी बाहर आती है ? 5. ऐसी कौन सी चीज है जो कितनी भी चले मगर कभी थकती नहीं ? जवाब 1. बायां हाथ , 2. ताश की गड्डी , 3. सिर्फ एक , क्योंकि एक खाने के बाद आप खाली पेट   नहीं रहेंगे , 4. की होल 5. जीभ