How to Protect Excel worksheet, Cells & Content – एक्सेल में वर्कशीट, सेल और अपने सभी डाटा पर पासवर्ड कैसे लगायें
आज मैं एक्सेल में आपको एक बेहतरीन पासवर्ड लगाने का तरीका बताने वाला हूँ | इस
पासवर्ड से आप एक्सेल के शीट को पूरी तरह से शुरक्षित कर पायेंगें | यह
पासवर्ड लगाने के बाद आपके शीट में कोई भी सेल में कोई दूसरा व्यक्ति कुछ भी नहीं
लिख पायेगा और न ही आपके शीट को कॉपी, पेस्ट, या
डिलीट कर पायेगा, तो पोस्ट को शुरू से अंत तक पढ़ते रहिये क्योंकि आज आपको यहाँ एक बहुत ही काम
का एक्सेल पासवर्ड सिखाने वाला हूँ | वैसे एक्सेल जितना सिंपल
आपको दिखाई देता है उतना सिंपल नहीं है, एक्सेल में कई हजारो
फोर्मुले और ऐसे ही न जाने कई फीचर छिपे हुए है लेकिन आप घबराइए नहीं आपको तकनीकी
जानकरी ही देने के लिए Subject Go काम करता रहता है तो आइये पासवर्ड लगाना सीख लेते हैं
How to Protect Excel worksheet, Cells & Content – एक्सेल
में वर्कशीट, सेल और अपने सभी डाटा पर पासवर्ड कैसे लगायें |
- पासवर्ड लगाने के लिए Review menu पर क्लिक कीजिये |
-
अब यहाँ Protect sheet पर क्लिक कीजिये, अब आपके सामने एक विंडोज ओपन होगा इसमें पासवर्ड टाइप कीजिये नीचे फिर से उसी पासवर्ड को टाइप कर दीजिये और Ok कर दीजिये |
अब फाइल लॉक हो चूका है, अब कोई भी आपके फाइल में कुछ भी टाइप नहीं कर पायेगा और ना ही फाइल को कॉपी, पेस्ट या डिलीट कर सकता है |
अब आप सोच रहें होंगें कि अपने फाइल में कोई काम होगा तो कैसे करेंगें ?
- अब जब भी आपको इस फाइल में काम करना हो तो सबसे पहले फाइल खोलें |
- अब फाइल में Review menu पर क्लिक कीजिये, यहाँ Protect sheet पर क्लिक कीजिये और पासवर्ड टाइप कर OK पर क्लिक कर दीजिये |
- अब आपका फाइल अनलॉक हो चूका है यानि लॉक खुल चूका है, अब आप फाइल में कोई भी काम कर सकते हैं |



Comments
Post a Comment