Skip to main content

MS Excel In Hindi

 


Microsoft Excel यह एक electronic spreadsheet है, जिसका उपयोग रो और कॉलम में डेटा अरेंज करने और उसमें क्लिकली कैलकुलेशन करने के लिए होता है। आप आप से सैलेरी शीट, मार्क शीट और कोटेशन जैसे काम बहुत आसानी से कर सकते है।

What is Excel in Hindi:

Microsoft Excel एक स्प्रेडशीट प्रोग्राम है जो एप्‍लीकेशन के Microsoft Office सुइट में शामिल है। स्प्रेडशीट आपको उन रो और कॉलम में ऑर्गनाइज़ वैल्‍यू के साथ प्रदान करेगी जिन्हें बुनियादी और जटिल अरिथमेटिक ऑपरेशन के उपयोग से गणितीय रूप से बदला जा सकता है। स्‍टैंडर्ड स्प्रेडशीट फीचर्स के अलावा, एक्सेल Microsoft के विज़ुअल बेसिक फॉर एप्लिकेशन (VBA) के माध्यम से प्रोग्रामिंग सहायता प्रदान करता है, जो Microsoft के डायनेमिक डेटा एक्सचेंज (DDE) के माध्यम से बाहरी स्रोतों से डेटा को एक्‍सेस करने की क्षमता है। Microsoft Excel एक इलेक्ट्रॉनिक स्प्रेडशीट कंप्यूटर प्रोग्राम है।

- Advertisement -

Microsoft Excel को पहली बार Macintosh सिस्टम के लिए 1985 में रिलीज़ किया गया था, इसके बाद 1987 में पहला Windows वर्शन था।

·       अति आवश्यक माइक्रोसॉफ्ट Excel फार्मूलाज और फ़ंक्शंस Cheat Sheet

MS Excel Me Sheets Total Kitni Hoti Hai

Excel कि फाइल को Workbook कहा जाता है और एक वर्क‍बुक में डिफ़ॉल्ट रूप से शीट होती है, जिन्‍हे आप एड या डिलीट कर सकते है। एक्‍सेल 2010 के एक शीट में 1,048,576 रो और 16,384 कॉलम होते है, जो पूराने Excel 2003 से 1500% ज्‍यादा रो और 6,300% ज्‍यादा कॉलम है।


MS Excel 2010 Element

1) Title Bar :

यह एक्‍सेल विंडो के सबसे उपर स्थित होता है। यह जिस वर्कबुक में आप वर्तमान में काम कर रहे हैं उसका नाम डिस्‍प्‍ले करता है। टाइटल बार के दाईं ओर Minimize, Maximize/Restore और Close के बटन होते है। और इसके लेफ्ट साइड में एक Quick Access टूल बार होता है।

2) Ribbon:

रिबन पहले के वर्जन के मेनू और टूलबार की जगह में आया हैं। इसमें विशिष्‍ट टास्‍क से संबंधित कमांडस् को ब्राउज़ करने के लिए टैब होते है। इसके आगे यह टैब ग्रुप में डिवाइड होते हैं।

हम इस रिबन को हाइड भी कर सकते है, इसके लिए इस रिबन पर कहीं भी राइट क्लिक कर Minimize the Ribbon button पर राइट क्लिक करें या फिर राइड साइड के Minimize the Ribbon (Ctrl+F1) बटन पर क्लिक करें। रिबन को हाइड करने पर आपको काम करने के लिए अधिक स्‍पेस मिलती है। रिबन को फिर से अनहाइड करने के लिए Expand the Ribbon (Ctrl+F1) बटन पर क्लिक करें।

Ribbon Contains Three Main Parts –

i) Tabs – यह टास्‍क ओरिएंटेड होते है और रिबन के टॉप पर स्थित होते हैं।

ii) Groups- प्रत्येक टैब आगे सब टास्‍क में डिवाइड किया गया है। उदाहरण के लिए, Home टैब को Clipboard, Font, Paragraph, Styles और Editing ग्रुप में बांटा गया है। हर ग्रुप के राइट साइड में एक छोटा ऐरो होता है, जिसे Dialog Box Launcher कहा जाता है। इसपर क्लिक करने पर अतिरिक्त ऑप्‍शन उपलब्‍ध होते है।

iii) Command Buttons – यह बटन्‍स प्रत्येक ग्रुप के रिलेटिव होते हैं। उदाहरण के लिए, Font ग्रुप में Bold, Italic, Underline आदि कमांडस् बटन्‍स शामिल होते है।

Tabs That Appear Only When You Need Them

उपर दिए गए टैब्‍स के अलावा,  यहाँ टैब्स के अन्य प्रकार भी हैं। लेकिन वे जब आप उनसे संबंधित टास्‍क कर रहे होते है, तभी दिखाई देते है।

Contextual Tools : जब आप किसी ऑब्‍जेक्‍ट पर काम कर रहे होते है और जब आप उस ऑब्‍जेक्‍ट को सिलेक्‍ट करते है, तब यह टैब आपको दिखाई देगा।

e.g. –

एक्‍सेल में एक इमेज इन्सर्ट करें।

जब आप इमेज को सिलेक्‍ट करेंगे, तब आप Format Tab रिबन के राइट साइड में देख सकते है।

सिलेक्‍ट किए हुए इमेज पर काम करने के लिए यहाँ कमांडस् होते है।

3) File Button :

यह बटन एक्‍सेल विंडो के उपर लेफ्ट कॉर्नर में होता है। इस बटन पर New, Open, Save, Save As, Print and Close जैसे कमांड के बटन होते है।

4) Quick Access Toolbar:

Office बटन के राइट साइड में Quick Access Toolbar होता है, जिसमें हमेशा इस्‍तेमाल होने वाले आइटम के बटन होते है। उदा, Save, और Undo या Redo बटन। इस टूलबार में और बटन्‍स को एड करने के लिए इसके राइड साइड के छोटे ऐरो पर क्लिक करें‍।

5) The Status Bar:

स्‍टेटस बार विंडो के निचे स्थित होता है और इसमें वर्तमान पेज नंबर, सेक्‍शन, डॉक्युमेंट्स में कुल शब्‍दों की संख्‍या आदि डिस्‍प्‍ले होता है। इस बार पर राइट क्लिक कर आप अन्‍रू ऑप्‍शन सिलेक्‍ट कर सकते है।

Learn MS Excel Hindi

6) Name Box:

Excel में जो सेल एक्टिव है, मतलब जिस में हमने क्लिक किया है, उस सेल का नंबर यहाँ पर दिखता है। यह बॉक्‍स फार्मूला बार के लेफ्ट साइड में होता है।

7) Formula Bar:

एकसेल में टाइप किया फार्मूला को आप यहाँ देख सकते है, जबकि इसका आंसर सेल में दिखता है।

·       Excel Formulas जिनके बारें में आपको निश्चित रूप से जानना चाहिए

8) The Status Bar:

स्‍टेटस बार विंडो के निचे स्थित होता है और इसमें वर्तमान पेज नंबर, Caps Lock, Num Lock आदि डिस्‍प्‍ले होता है। इस बार पर राइट क्लिक कर आप अन्‍य ऑप्‍शन सिलेक्‍ट कर सकते है।

Learn MS Excel Hindi

 

9) Zoom Slider:

विंडो के राइट कॉर्नर में स्‍टेटस बार पर यह Zoom slider होता है। वर्कशीट को अलग अलग जूम के परसेंटेज देखने के लिए प्‍लस या माइनस बटन पर क्लिक करें।

10) View Buttons:

Zoom Slider के लेफ्ट साइड में वर्कबुक का लेआउट बदलने के लिए यहाँ पर Print Layout, Full Screen, Web Layout, Outline या Draft के ऑप्‍शन होते है।

 

Comments

Popular posts from this blog

नेपाल के पूर्व राजा ज्ञानेन्द्र बीर बिक्रम शाह: एक ऐतिहासिक एवं राजनीतिक विश्लेषण

परिचय नेपाल के अंतिम राजा ज्ञानेन्द्र बीर बिक्रम शाह (Gyanendra Bir Bikram Shah) नेपाल के इतिहास में एक महत्वपूर्ण व्यक्तित्व रहे हैं। वे शाह वंश के अंतिम शासक थे और उनके शासनकाल में नेपाल ने राजनीतिक अस्थिरता, लोकतांत्रिक आंदोलनों और अंततः राजशाही के पतन का दौर देखा। 2001 में नेपाल के तत्कालीन राजा बीरेन्द्र और उनके परिवार की नारायणहिटी राजमहल हत्याकांड में मृत्यु के बाद ज्ञानेन्द्र को पुनः गद्दी मिली, लेकिन 2008 में नेपाल को संघीय लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित किए जाने के बाद उन्हें गद्दी छोड़नी पड़ी। ज्ञानेन्द्र बीर बिक्रम शाह का जीवन परिचय पूरा नाम : ज्ञानेन्द्र बीर बिक्रम शाह देव जन्म : 7 जुलाई 1947, नारायणहिटी राजमहल, काठमांडू, नेपाल पिता : महेंद्र बीर बिक्रम शाह माता : रानी इन्द्रराज्य लक्ष्मी देवी शाह पत्नी : रानी कोमल राज्य लक्ष्मी देवी शाह संतान : पारस शाह (पुत्र), प्रेरणा शाह (पुत्री) शासनकाल : पहला कार्यकाल : 7 नवंबर 1950 – 7 जनवरी 1951 (संक्षिप्त अवधि) दूसरा कार्यकाल : 4 जून 2001 – 28 मई 2008 (नेपाल में राजशाही समाप्त होने तक) नेपाल की राजशाही और ज्ञानेन...

Excel Formulas in Hindi: Excel Formulas जिनके बारें में आपको निश्चित रूप से जानना चाहिए

  Excel Formulas in Hindi मुख्य रूप से एक स्प्रेडशीट प्रोग्राम के रूप में डिज़ाइन किया गया , Microsoft Excel बेहद पॉवरफुल और वर्सटाइल है। यह नंबर्स को कैल्‍यूलेट करता हैं , मैथ और इंजीनियरिंग के प्रॉब्‍लम को सॉल्‍व करता हैं। यह आपको एक ही पल में कॉलम के टोटल या एवरेज नंबर्स के लिए मदद करता हैं। इसके साथ ही आप कंपाउंड इंटरेस्‍ट और वेटेड एवरेज को गिन सकते हैं , आपके एडवरटाइजिंग कैंपेन के लिए सर्वोत्कृष्ट बजेट प्राप्त कर सकते हैं , शिपमेंट लागत को कम कर सकते हैं या अपने एम्प्लॉइज के लिए वर्क का शेड्यूल तैयार कर सकते हैं। यह सब काम करने के लिए आपको सेल में फ़ॉर्मूले एंटर करना होगा। मायक्रोसॉफ्ट एक्सेल में यह सब चीजें मैन्युअली करने में और अधिक समय बर्बाद न करें। एक्सेल फ़ार्मुले का उपयोग करने के कई तरीके हैं , ताकि आप Excel में खर्च किए जाने वाले समय की मात्रा कम कर सकें और अपने डेटा और रिपोर्ट की एक्यूरेसी बढ़ा सकें। Excel Formulas In Hi...

ऐसी कौन सी चीज है जो कितनी भी चले मगर कभी थकती नहीं?

  1. वह कौन सी चीज है जिसे आप अपने दायें हाथ में पकड़ सकते हैं लेकिन बायें में नहीं ? 2. वह क्या है , जिसमें बहुत सारे दिल होते हैं लेकिन कोई और अंग नहीं होता ? 3. आप खाली पेट कितने केले खा सकते हैं ? 4. वह कौन सी चीज है जो दरवाजे से गुजरती है लेकिन न कभी अंदर जाती है और न  कभी बाहर आती है ? 5. ऐसी कौन सी चीज है जो कितनी भी चले मगर कभी थकती नहीं ? जवाब 1. बायां हाथ , 2. ताश की गड्डी , 3. सिर्फ एक , क्योंकि एक खाने के बाद आप खाली पेट   नहीं रहेंगे , 4. की होल 5. जीभ